देश

'बिल से किसी दल का नुकसान नहीं...', नारी शक्ति कॉन्क्लेव में CM रेखा बोलीं- महिला आरक्षण बिल होना चाहिए पास

Nari Shakti Conclave: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को टाइम्स नाउ के नारी शक्ति कॉन्क्लेव में महिला आरक्षण बिल पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Photo : Times Now Digital

Nari Shakti Conclave: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को टाइम्स नाउ के नारी शक्ति कॉन्क्लेव में महिला आरक्षण बिल पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पास होना चाहिए। इस बिल से किसी भी दल का नुकसान नहीं है।

टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में रेखा गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सालों से बार-बार इस विषय पर बैठकर चर्चा हुई। विपक्ष कहता है कि ये फॉर्मूला क्यों लेकर आए, लेकिन कल अमित शाह जी ने जनता को बताया कि 50 फीसदी सीटें अगर हम बढ़ाते हैं तो 33 फीसदी आरक्षण बिना वर्तमान के प्रतिनिधित्व को छेड़े संभव है। अगर हम इस फॉर्मूला को लेकर नहीं आते तो आप कहते कि हमारा अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा, ''क्षेत्रीय पार्टियां जिनकी महज एक-एक सीटें हैं, ऐसी कितनी ही पार्टियां हैं... आज अगर बिना सीटें बढ़ाए हुए आरक्षण रखते तो पार्टियां कहती कि हमारी सीटें खो गईं... लेकिन इस फॉर्मूले से किसी का नुकसान नहीं है। यह एक शानदार काम है।''

उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी नारी शक्ति से नहीं डरते हैं तो फिर कांग्रेस राज में अभी तक यह बिल क्यों पारित नहीं हुआ। पीएम मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि सारा क्रेडिट आप लोग ले लीजिए। उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने संगठन में 33 फीसदी आरक्षण दिया है, लेकिन इन हाथों को और मजबूत करने की जरूरत है। तभी तो पीएम मोदी ये बिल लेकर आए हैं।

विपक्षियों पर जमकर बरसीं CM रेखा

दक्षिण की पार्टी की चिंताओं के सवाल पर मुख्यमंत्री रेखा ने कहा, ''देखिए यह उनका नजरिया है। आज जिस प्रकार देश के प्रतिनिधि लोकसभा में पहुंचते हैं। उसी प्रकार आगे आने वाले समय में लोकसभा में पहुंचेंगे। फर्क सिर्फ उनकी सोच और विजन का है। काले कपड़े पहनकर और दिल को आग लगाने वाला दृश्य केवल महिलाओं के प्रति उनका नजरिया दिखाता है। वह कल भी सोचते थे कि महिलाएं आगे नहीं आनी चाहिए, वो आज भी यही सोचते हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें