Weather Forecast Today Updates: मानसूनी बारिश से पहाड़ों का हाल-बेहाल, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे
चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के औट में भीषण बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध होने से यहां सैकड़ों यात्री फंस गए। अधिकारियों ने कहा कि 70 किलोमीटर लंबा मंडी-पंडोह-कुल्लू मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राज्य में भारी बारिश के कारण कुल 301 मार्ग बंद हैं जबकि बिजली के 140 ट्रांसफार्मर खराब हैं। भारी बारिश के कारण मंडी शहर से 40 किलोमीटर दूर औट के करीब खोतीनाला में पंडोह-कुल्लू मार्ग पर अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण यात्री रविवार शाम से फंसे हुए हैं।फिर से खोला गया मंडी-मनाली रोड
हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूस्खलन के चलते बाधित मंडी-मनाली रोड को वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया है। इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने बताया कि 20 घंटे की मेहनत के बाद हम एक साइड से रास्ता खोलने में सफल हो पाए हैं। कुछ देर में दूसरी तरफ से वाहनों के लिए रास्ता शुरू कर दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि थोड़ा धैर्य रखें।मंडी में भारी बारिश के कारण भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे चलते मंडी-मनाली रोड बाधित है। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने कहा कि यहां लैंडस्लाइड हुई है। काम जारी है, हम एक घंटे में रास्ता साफ कर देंगे। इससे 100 मीटर आगे एक और लैंडस्लाइड हुआ है, हमारी कोशिश है कि 2 घंटे में काम पूरा कर दें।Weather Forecast Today LIVE Updates: मुंबई में 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई
मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार तक और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि बारिश से मुंबई की रेल सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन एक मालगाड़ी के इंजन में खराबी आ जाने से उपनगर रेलवे नेटवर्क के कर्जत-बदलापुर खंड पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभाग की बस सेवाएं समान्य रहीं और शहर में बसों के मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।Weather Forecast Today LIVE Updates: रूद्रप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मोटर मार्ग पर रविवार को एक वाहन के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोनप्रयाग के पास शटल पुल से करीब एक किलोमीटर पहले गौरीकुंड जाने वाले मोटर मार्ग पर हुआ जब व्यक्ति अपने वाहन में बैठा था और पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन के कारण वाहन के अंदर ही मलबे में दबकर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मलबे की चपेट में दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए । हालांकि, दूसरे वाहन के अंदर कोई व्यक्ति नहीं था।पटना में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
बिहार की राजधानी पटना में अच्छी बारिश हुई है। बारिश की वजह से लोगों को लू एवं गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक लखीसराय, नालंदा और पटना में अगले तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।Weather Forecast Today LIVE Updates: महाराष्ट्र के ठाणे में कुआं धंसा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश से सोमवार को सुबह एक कुआं और उसके आसपास की जगह धंस गई। नगर निगम ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख यासिन तडवी ने कहा कि मुंबई इलाके के जीवन बाग में हुई इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब कुआं धंसा तो वहां पास में खड़ा एक दोपहिया वाहन भी उसमें गिर गया। ठाणे शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई।दिल्ली में सुहावनी सुबह, हल्की बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में शहर में दो मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में शहर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।Mansoon Live Updates :जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वाहन फंसे
रामबन सेक्टर में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इसकी वजह से उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं। राजमार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार लगी है।Weather Forecast Today LIVE Updates: उत्तराखंड में दो लोगों की मौत
उत्तराखंड में रविवार को मानसून के दस्तक देने के साथ ही भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर प्रदेश भर में वर्षा की स्थिति का जायजा लिया तथा चारधाम श्रद्धालुओं से मौसम की अद्यतन जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की।रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मोटर मार्ग पर रविवार को एक वाहन के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।उत्तराखंड में भूस्खलन से कई सड़कें बंद
उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर हो रही बारिश से प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं जबकि गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है । हरिद्वार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी। इससे पहले, प्रदेश में भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच मुख्यमंत्री राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे और उन्होंने सचिव (आपदा प्रबंधन) डॉ रंजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों से वर्षा की स्थिति और उससे हुए जलभराव एवं नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की।Weather Forecast Today LIVE Updates:हिमाचल प्रदेश में दो लोगों की गई जान
हिमाचल प्रदेश के सोलन और हमीरपुर जिलों में रविवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जबकि शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में भारी बारिश के कारण हुईं घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी। बाढ़ और भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा तथा मकान और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा बाढ़ के पानी में कई मवेशी बह गए। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार को हमीरपुर और शिमला जिले में एक-एक व्यक्ति डूब गया। बारिश ने 11 मकानों और वाहनों के साथ-साथ चार गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचाया। केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य को अनुमानित 78 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।हिमाचल में घर-वाहन क्षतिग्रस्त हुए
वर्षाजनित घटनाओं में लाहौल और स्पीति में तीन, हमीरपुर में पांच, सोलन में दो और मंडी में एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। कुल्लू में आठ, लाहौल और स्पीति में दो और सिरमौर में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश के कारण कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित राज्य में 126 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। आपातकालीन केंद्र ने कहा कि राज्य भर में 141 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई।India Mansoon Live Updates : ब्यास नदी के पानी में छह लोग फंसे
बादल फटने के बाद हमीरपुर जिले के सुजानपुर उपमंडल के खीरी क्षेत्र में चार मकानों में पानी घुस गया और पंचायत भवन को भी नुकसान पहुंचा। ताजा जानकारी के मुताबिक, खनुअली गांव के पास ब्यास नदी के पानी में छह लोग फंस गए हैं और नदी में पानी के तेज बहाव के कारण धौलासिद्ध ऊर्जा परियोजना की लाखों रूपये की मशीनरी बह गई है। यह क्षेत्र नदी के किनारे पर स्थित है। एक प्रवक्ता ने कहा कि फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए होम गार्ड, पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।Weather Forecast Today LIVE Updates: मंडी जिले में भारी तबाही
मंडी जिले के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जबकि शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुल्लू में मोहाल खड्ड क्षेत्र में खड़ी पांच कारें और तीन ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। मंडी जिले में हुई बारिश में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक मकान ढह गया तथा दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। भारी बारिश के दौरान दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के सरपारा क्षेत्र में शनिवार रात बारिश के चलते 14 मेगावाट की ग्रीनको परियोजना की जलापूर्ति लाइन, एक गौशाला और कई खेतों को नुकसान पहुंचा।दिल्ली प्रदर्शन से गायब रहने वालों सांसदों पर एक्शन की तैयारी में कांग्रेस! लिस्ट हो रही तैयार
राहुल गांधी से क्यों नाराज है शिवसेना (UBT)? मनाने में लगी कांग्रेस ने कहा- राष्ट्रपति से मिलने साथ चलो, सामने से आया- 'NO'
राहुल-प्रियंका से लेकर अज्ञात तक: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 25 FIR, जानें आरोप
'मोदी विरोध में क्या आप भारत की खिलाफत करेंगे?' मस्क का समर्थन करने पर तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी से पूछा
‘ट्रंप को खुश करने का नहीं मिला फायदा’, जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा?
© 2026 Times Horizon Private Limited
