'2027 विधानसभा चुनाव में 'धामी मॉडल' ही भाजपा की जीत की बनेगा नींव', देहरादून में बोले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन

Nitin Nabin: देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि भारत अब केवल मैनपावर का स्रोत नहीं रहा, बल्कि वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि भारत तेजी से बदल रहा है और अब वह केवल श्रमिक शक्ति देने वाले देश के रूप में नहीं, बल्कि एक बड़े वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा, तकनीक और उद्योग के क्षेत्र में हो रहे बदलाव आने वाले समय में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने माना कि अभी भी कई चुनौतियां और कमियां मौजूद हैं, लेकिन सरकार और समाज इनसे सीखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

Nitin Nabin

भारत अब केवल मैनपावर नहीं, वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है: नितिन नबीन

'रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बनें'

उनका कहना था कि हर अनुभव से सीख लेकर बेहतर भविष्य की दिशा में काम किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली को केवल नौकरी खोजने वाले युवाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना होना चाहिए जो रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बनें। उनके अनुसार शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधार युवाओं को उद्यमिता और नवाचार की ओर प्रेरित करेंगे। नितिन नबीन ने कहा कि देश इस समय एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है।

End of Feed