देश

ISRO की निगाहें अपना स्पेस स्टेशन बनाने पर, इसरो चीफ एस सोमनाथ ने किया खुलासा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 6, 2023, 11:45 AM IST

चंद्रयान-3 मिशन वाले विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसने भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाई पहुंचा दिया है।

Image

इसरो चीफ एस सोमनाथ

India Space Staion: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सफल चंद्रयान-3 मिशन के बाद आगे की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही है। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि अंतरिक्ष एजेंसी भविष्य के मिशनों के लिए विभिन्न संभावनाएं तलाश रही है, जिसमें एक अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण और लंबी अवधि की मानव अंतरिक्ष उड़ान भी शामिल है। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रमा मिशन की सफलता के बाद हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि अंतरिक्ष स्टेशन भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के लिए कैसे फायदेमंद बन सकता है।

सफल चंद्रयान-3 मिशन

चंद्रयान-3 मिशन वाले विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसने भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाई पहुंचा दिया है। मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर एक सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाब रहा। इस उपलब्धि के बाद इसरो अब गगनयान कार्यक्रम के जरिए अपनी मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमताओं को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजना है, जो अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है।

इसरो की निगाहें अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर

एस सोमनाथ ने बताया कि हमारी योजना है कि निकट भविष्य में हमें एक अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण शुरू करना चाहिए और रोबोटिक संचालन से शुरुआत करनी चाहिए। हमारे पास अभी भी मानवयुक्त उड़ान क्षमता नहीं है, और हम इस पर काम कर रहे हैं। गगनयान कार्यक्रम मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता की ओर एक कदम है, और इसमें सफल होने पर हम अगले 20-25 साल बाद स्पेस स्टेशन के निर्माण की ओर कदम बढ़ा पाएंगे।

मानवयुक्त मिशन पर नजर

एस सोमनाथ ने यह भी बताया कि इसरो अपने भविष्य के एजेंडे के हिस्से के रूप में मानवयुक्त मिशन और लंबी अवधि की मानव अंतरिक्ष उड़ान पर काम कर रहा है। मिशन में सफल होने पर भारत, अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जो पहले ही मानव अंतरिक्ष उड़ान में अपनी मौजूदगी स्थापित कर चुके हैं। सफल चंद्रयान-3 मिशन के साथ इसरो ने मुश्किल मिशनों को पूरा करने की अपनी क्षमता साबित कर दी है जिससे भविष्य में और अधिक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का रास्ता साफ हो गया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली