देश

जिस अग्नि- 4 मिसाइल से खौफ खाता है चीन और पाकिस्तान, उसका भारत ने किया सफल परीक्षण

भारत ने एक बार फिर से अग्नि 4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से की गई है।

Image

अग्नि 4 का सफल परीक्षण

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने किया मिसाइल का परीक्षण
  • अग्नि 4 मिसाइल का परीक्षण
  • ओडिशा से किया गया मिसाइल का परीक्षण

भारत के जिस मिसाइल से चीन और पाकिस्तान खौफ खाते हैं, उसका भारत ने सफल परीक्षण कर लिया है। भारत ने अग्नि 4 (Agni-IV) मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल अपने सभी मानकों और उद्देश्यों पर खरा उतरा है।

ओडिशा में अग्नि 4 का सफल परीक्षण

जानकारी के अनुसार भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। प्रक्षेपण सभी परिचालनात्मक और तकनीकी मापदंडों के आधार पर पूरी तरह से सफल रहा। सूत्रों ने बताया कि इसका संचालन सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया।

अग्नि-4 से क्यों खौफ खाता है चीन

अग्नि-4, अग्नि मिसाइलों की श्रृंखला में चौथी मिसाइल है। इसे भारत के DRDO द्वारा विकसित किया गया है और इसमें मिसाइल प्रौद्योगिकी की कई नई तकनीकों और महत्वपूर्ण सुधारों के साथ बनाया गया है। अग्नि 4 की रेंज 4,000 किमी है। जिससे यह पाकिस्तान को तो कवर करता ही है, साथ ही अगर इसे भारत के पूर्वोत्तर भाग से लॉन्च किया जाए तो लगभग पूरा चीन इसकी रेंज में आ जाता है।

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

यह मिसाइल सैन्य बलों के लिए सामरिक परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखती है। साथ ही इसने देश को एक शानदार प्रतिरोधक क्षमता प्रदान की है। यह अपने लक्ष्य को बहुत ही सटीक रूप से भेदती है, जिससे दुश्मन के लिए बचना मुश्किल हो जाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article