भारत, इजराइल के साथ खड़ा-हमास के साथ जंग के बीच बेंजामिन नेतन्याहू से बोले PM Modi, फोन पर हुई बात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 10, 2023, 03:50 PM IST

इज़राइल पर हमास के अभूतपूर्व और आश्चर्यजनक हमले के बाद 7 अक्टूबर को शुरू हुआ संघर्ष, अब तक दोनों पक्षों के 1,600 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। इज़राइल में कम से कम 900 लोग मारे गए हैं और 2,600 घायल हुए हैं।

हमास के साथ भीषण जंग में उलझे हुए इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने इस दौरान बेंजामिन नेतन्याहू को आश्वासन दिया कि भारत, इस जंग में इजराइल के साथ खड़ा है। भारत किसी भी तरह के आतंकी घटना को सपोर्ट नहीं करता है।

pm modi on israel

पीएम मोदी ने की इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहूल से की बात

End of Feed