Reactions on India Win Champions Trophy Semifinal: भारत ने चेज मास्टर विराट कोहली के क्लासिक 84 रन की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 6 विकेट खोकर 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। विराट के अलावा श्रेयस अय्यर ने 45 और केएल राहुल ने नाबाद 42 रन की पारी खेली।
हार्दिक ने तेज-तर्रार 28 रन की पारी खेली। विराट ने श्रेयस अय्यर के साथ 91, अक्षर पटेल के साथ 44 और केएल राहुल के साथ 47 रन की साझेदारी की।
टीम इंडिया को बधाइयां मिल रही हैं-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "कौशल और दृढ़ संकल्प का क्या अद्भुत प्रदर्शन! टीम इंडिया दहाड़ते हुए फाइनल में पहुंची।"
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, "फाइनल में! भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावशाली जीत के लिए हार्दिक बधाई।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लिखा- रोहितशर्मा पर गर्व है जो अपनी टीम को सभी चार प्रमुख ICC पुरुष टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं!
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट किया- ChampionsTrophy फाइनल के लिए हमारे मेन इन ब्लू को शुभकामनाएं
उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने भी खुशी जाहिर की
देश भर में खुशी की लहर दिखाई दे रही है-
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है, जहां रविवार को उसका सामना दूसरे सेमीफाइनलिस्ट के विजेता टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में भारत के सामने 265 रन का लक्ष्य रखा
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में भारत के सामने 265 रन का लक्ष्य रखा। आस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाये। उन्होंने तीन अर्धशतकीय साझेदारियां की। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिये 52, मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिये 56 और कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिये 54 रन जोड़े। कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था।
