2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने, 2040 तक चंद्रमा पर मनुष्य भेजने का लक्ष्य रखें वैज्ञानिक, बोले पीएम मोदी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 17, 2023, 05:30 PM IST

दो दिन पहले ही इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने गगनयान मिशन के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि परीक्षण वाहन-डी1 मिशन 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित है।

Humans To Moon: प्रधानमंत्री मोदी ने आज गगनयान की पहली प्रदर्शन उड़ान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों से शुक्र ऑर्बिटर मिशन, मंगल लैंडर पर काम करने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को 2040 तक चंद्रमा पर मनुष्य को भेजने का और 2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान 2025 में संभावित है।

PM Modi ISRO

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा कि वे 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करने और 2040 तक पहले भारतीय को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य रखें। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मोदी ने गगनयान मिशन की तैयारियों और 21 अक्टूबर को निर्धारित अंतरिक्ष यात्री बचाव प्रणाली परीक्षण यान की पहली प्रदर्शन उड़ान की समीक्षा संबंधी बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। बयान में कहा गया कि बैठक में मिशन की तैयारी की समीक्षा की गई और 2025 में इसके प्रक्षेपण की पुष्टि की गई।

End of Feed