देश

Telangana Election: मोहम्मद अज़हरुद्दीन बोले- 'हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं निश्चित रूप से तेलंगाना में बनाएंगे सरकार'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 17, 2023, 04:18 PM IST

Telangana Assembly Election 2023: नवंबर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम के साथ तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं, तेलंगाना में कांग्रेस तेजी से प्रचार में जुटी है।

Image

चुनावी राज्य तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी मैदान सजने लगा है

Mohammad Azharuddin: चुनावी राज्य तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी मैदान सजने लगा है, कांग्रेस तेलंगाना चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट पर कब्जा करने के प्लानिंग से उतर रही है, कहा जा रहा है कि कांग्रेस भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को मैदान में उतार सकती है।

पूर्व सांसद अजहरुद्दीन ने कहा था कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में राजधानी हैदराबाद की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। तेलंगाना में अगले महीने यानि नबंवर 2023 में चुनाव होने हैं अभी के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति 2014 से राज्य पर शासन कर रही है।

वहीं अब तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने ताजा बयान में कहा है कि , 'हम अच्छे दिख रहे हैं और (चुनावों में) हमारा प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। हम सरकार बनाना चाह रहे हैं। अगर हम कड़ी मेहनत करेंगे तो हम निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे...'

लोकप्रिय बल्लेबाज ने कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव भी लड़ा था

हाल ही में तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में 29 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया था गौर हो कि हैदराबाद के रहने वाले अजहरुद्दीन करीब दो दशक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। लोकप्रिय बल्लेबाज ने कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव भी लड़ा था 2009 में अजहरुद्दीन ने उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी मगर साल 2014 में लोकसभा चुनाव हार गए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article