श्रीलंका तट के पास डूबे ईरानी युद्धपोत 'IRIS डेना' से 'संकटकालीन संदेश' मिलने के बाद खोज अभियान में शामिल हुई Indian Navy

ईरानी युद्धपोत भारत द्वारा आयोजित मिलन बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट रहा था। श्रीलंकाई अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम 87 ईरानी नाविक मारे गए।

भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा दागे गए टॉरपीडो के लगने से श्रीलंका तट के पास डूबे ईरानी युद्धपोत 'आईरिस डेना' (Iranian Frigate IRIS Dena) से संकटकालीन संदेश मिलने के बाद वह खोज और बचाव अभियान में शामिल हो गई।ईरानी युद्धपोत भारत द्वारा आयोजित मिलन बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट रहा था। श्रीलंकाई अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम 87 ईरानी नाविक मारे गए।

IRIS DENA

ईरानी युद्धपोत 'IRIS डेना'

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि उसने श्रीलंका के नेतृत्व में चलाए जा रहे बचाव अभियान में सहयोग करने के लिए बुधवार सुबह 10 बजे लंबी दूरी के एक समुद्री गश्ती विमान के साथ खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया।

End of Feed