देश

ईरान-इजराइल युद्ध से खाड़ी देशों में फंसे भारतीय, 281 फ्लाइट रद्द; 24×7 हेल्प सेंटर तैयार; हेल्पलाइन नंबर जारी

ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग के कारण 81 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। सरकार ने कहा कि यात्रियों को वास्तविक समय में सहायता प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष (PACR) 24×7 कार्यरत है।

Image

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण 281 फ्लाइट रद्द

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच हजारों नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रयास जारी हैं। संयुक्त अरब अमीरात, कतर, सऊदी अरब और इजरायल में रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए सरकार काम कर रही है। विभाग उन नागरिकों की मदद के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रहा है, जो मिडिल ईस्ट से निकलकर भारत लौटना चाहते हैं। हालांकि, विभिन्न राज्यों की सरकारें अपने नागरिकों को खाड़ी देशों से वापस ला रही हैं। इसी बीच गुरुवार को भारतीय विमानन कंपनियों ने 81 उड़ानें रद्द कर दी।

PACR 24×7 कार्यरत

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्वीट किया कि पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। 5 मार्च तक, भारतीय घरेलू एयरलाइंस की ओर से आज संचालित होने वाली कुल 281 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को वास्तविक समय में सहायता प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष (PACR) 24×7 कार्यरत है। इस अवधि के दौरान एयरसेवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समर्पित हेल्पलाइन कॉल के माध्यम से एयरलाइंस और अन्य संबंधित हितधारकों के समन्वय से कुल 1,461 शिकायतों का समाधान किया गया है। सहायता के लिए, यात्री मंत्रालय के PACR हेल्पलाइन नंबरों: 011-24604283 / 011-24632987 पर संपर्क कर सकते हैं।

वहीं दुबई से एक रिलीफ फ्लाइट एफजेड 8437 गुरुवार सुबह करीब 4:40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई। इस फ्लाइट में करीब 170 यात्री सवार थे, जो दुबई में फंसे हुए थे और अब सकुशल भारत लौट आए हैं। सभी यात्रियों के सुरक्षित पहुंचने के बाद उनके परिवारों ने भी राहत की सांस ली।

दुबई से अहमदाबाद पहुंचे यात्रियों ने वहां के हालात को लेकर कई बातें साझा कीं। एक यात्री विनोद तोलानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुबई में हालात ऐसे बन गए थे कि लग रहा था कि अगले तीन से चार दिनों तक कोई भी फ्लाइट नहीं चलेगी। 9 तारीख तक की ज्यादातर उड़ानें कैंसिल कर दी गई थीं। ऐसा लग रहा था कि स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग सकता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article