होर्मुज में युद्ध का साया, फिर भी नहीं रुके भारतीय जहाज; जानिए कैसे सुरक्षित पहुंच रहा देश में LPG और कच्चा तेल

Strait Of Hormuz: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से अपने जहाजों की आवाजाही जारी रखी हुई है। सरकार की एक गोपनीय और समन्वित रणनीति के तहत नौवहन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय और उर्वरक मंत्रालय मिलकर ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े जहाजों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Strait Of Hormuz: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भारी तनाव के चलते दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक रास्ता 'होर्मुज जलडमरूमध्य' लगभग बंद है, लेकिन इस बड़े संकट के बीच भी भारतीय जहाजों का वहां से गुजरना लगातार जारी है। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत की शानदार कूटनीति की दुनिया भर में चर्चा हो रही है।

strait of hormuz

जानें पश्चिम एशिया तनाव के बीच कैसे भारत में सुरक्षित पहुंच रहे तेल के जहाज। AI IMAGE

होर्मुज संकट के बीच नौवहन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय (MEA), पेट्रोलियम और उर्वरक मंत्रालय मिलकर एक बेहद गोपनीय रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश के लिए जरूरी कच्चा तेल, एलपीजी और उर्वरक लेकर आ रहे जहाजों को इस खतरनाक युद्ध क्षेत्र से पहले सुरक्षित निकालने की प्राथमिकता दी जा रही है।

End of Feed