रूस से भारत को मिलेगा एक और ताकतवर एयर डिफेंस मिसाइल गन सिस्टम, हुआ बड़ा समझौता

यह समझौता रूस के प्रथम उप प्रधान मंत्री डेनिस मंटुरोव की कार्यकारी यात्रा से पहले हुआ, जिन्होंने मुंबई में रूसी-भारतीय व्यापार मंच में भाग लिया था। इस अहम कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए।

India-Russia Defence Deal: भारत को जल्द ही रूस से एक नया एयर डिफेंस सिस्टम मिलने जा रहा है जिससे देश की रक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत होगी। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए भारत डाइनैमिक्स लिमिटेड (BDL) ने रूस के साथ नई डील की है। सार्वजनिक क्षेत्र के एक प्रमुख भारतीय रक्षा उपक्रम BDL ने पैंटिर वायु रक्षा मिसाइल-बंदूक प्रणाली (Pantsir variants) पर सहयोग के लिए रूस के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (Rosoboronexport)के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पैंटिर वायु रक्षा प्रणाली ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे अहम सैन्य और औद्योगिक केंद्रों को हवाई खतरों से बचाने और वायु रक्षा इकाइयों को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एडवांस रडार और ट्रैकिंग सिस्टम है जिसमें 36 किमी दूर और 15 किमी की ऊंचाई तक के टारगेट का पता लगाने और उस पर टारगेट करने की क्षमता है।

Missile system

भारत को मिलेगा एक और एयर डिफेंस सिस्टम

बीडीएल ने किया रोसोबोरोनेक्सपोर्ट के साथ समझौता

डीपीएसयू के अनुसार, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और रोसोबोरोनेक्सपोर्ट के बीच समझौता ज्ञापन पर हाल ही में गोवा में पांचवें आईआरआईजीसी (India-Russia Intergovernmental Commission Subgroup) के मौके पर हस्ताक्षर किए गए। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और रोसोबोरोनेक्सपोर्ट (ROE) रूस ने पैंटिर वेरिएंट, वायु रक्षा मिसाइल-बंदूक प्रणाली पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता रूस के प्रथम उप प्रधान मंत्री डेनिस मंटुरोव की कार्यकारी यात्रा से पहले हुआ, जिन्होंने मुंबई में रूसी-भारतीय व्यापार मंच में भाग लिया। इस अहम कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए।

End of Feed