देश

Foreign secretary: विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 2026 तक बढ़ाया गया

foreign secretary vikram misri: केंद्र सरकार ने सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में यह जानकारी दी।

Image

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल बढ़ा

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ( foreign secretary vikram misri) 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं। उन्होंने 15 जुलाई को भारत के विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया था।आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विदेश सचिव के रूप में मिस्री के कार्यकाल को 30 नवंबर को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख से आगे 14 जुलाई 2026 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, एफआर 56 (डी) के प्रावधानों के अनुसार बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रावधान जनहित में विदेश सचिव की सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद भी सेवा विस्तार की अनुमति देते हैं।

विकम मिस्री ने 3 प्रधानमंत्रियों के निजी सचिव के रूप में कार्य किया है

विकम मिस्री ने 3 प्रधानमंत्रियों के निजी सचिव के रूप में कार्य किया है, मिसरी, 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं, जिन्होंने 15 जुलाई को विदेश सचिव का पदभार संभाला। उन्होंने विनय क्वात्रा का स्थान लिया, जो वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत हैं।

क्वात्रा, 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।

मिस्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से एमबीए की डिग्री हासिल की। उन्होंने तीन प्रधानमंत्रियों- नरेंद्र मोदी, डॉ. मनमोहन सिंह और इंद्र कुमार गुजराल के निजी सचिव के रूप में कार्य किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article