'HAL ने रूसी सैन्य एजेंसी को भेजी संवेदनशील तकनीक'...न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज, बताया भ्रामक

समाचार एजेंसी एएनआई ने विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा, यह रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है। इसने राजनीतिक आख्यान के मुताबिक मुद्दों को गढ़ने और तथ्यों को विकृत करने की कोशिश की है।

India rejects NYT report on HAL- भारत ने न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने रूसी हथियार एजेंसी को संवेदनशील तकनीक की आपूर्ति की है। एएनआई के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताई गई भारतीय इकाई (HAL) ने रणनीतिक व्यापार नियंत्रण और एंड यूजर प्रतिबद्धताओं पर सभी अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन किया है।

HAL

HAL पर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट

रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक

समाचार एजेंसी एएनआई ने विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा, यह रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है। इसने राजनीतिक आख्यान के मुताबिक मुद्दों को गढ़ने और तथ्यों को विकृत करने की कोशिश की है। सरकार ने मीडिया आउटलेट्स से ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित करते समय उचित परिश्रम को ध्यान में रखने की भी नसीहत दी। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि रणनीतिक व्यापार पर भारत का मजबूत कानूनी और नियामक ढांचा इसकी कंपनियों द्वारा विदेशी वाणिज्यिक उपक्रमों को लेकर पूरा ध्यान रखता है। हम उम्मीद करते हैं कि प्रतिष्ठित मीडिया आउटलेट ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित करते समय बुनियादी उचित परिश्रम करेंगे, जिसे स्पष्ट रूप से तुरंत मामले में नजरअंदाज कर दिया गया।

End of Feed