OIC में भारत विरोधी प्रस्तावों पर भड़का भारत, पाकिस्तान पर एजेंडा चलाने का लगाया आरोप, जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी को बताया दुर्भावनापूर्ण

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत इस बात से निराश है कि OIC ने एक बार फिर पाकिस्तान को अपने संकीर्ण और कट्टरपंथी एजेंडे के लिए संगठन का इस्तेमाल करने दिया। भारत ने संगठन की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं।

बगदाद में 17-18 अक्टूबर,2026 को आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में पारित प्रस्तावों में भारत के खिलाफ की गई टिप्पणियों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। भारत ने इन टिप्पणियों को दुर्भावनापूर्ण,पक्षपातपूर्ण और झूठा करार देते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने अपने एजेंडे के तहत इन्हें आगे बढ़ाया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर।

End of Feed