भारत ने IMF बोर्ड से अपने 'एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर' कृष्णमूर्ति को हटाया, रिटायरमेंट में अभी 6 महीने का समय था बाकी

IMF News:भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की है।

IMF News: भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की सेवाओं को समाप्त करने की घोषणा की है, जबकि उनके तीन साल के कार्यकाल में अभी छह महीने बाकी हैं। 30 अप्रैल को जारी ACC के आदेश में कहा गया है, 'मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की तत्काल प्रभाव से समाप्ति को मंजूरी दे दी है।'

IMF News

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक (भारत) डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन

सुब्रमण्यन के कार्यकाल में अभी छह महीने बाकी हैं, जबकि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अगस्त 2022 में सरकार द्वारा मनोनीत, उन्होंने 1 नवंबर, 2022 को IMF के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था।

End of Feed