04 मई 2025 हिंदी न्यूज़: पहलगाम हमले' के तनाव के बीच भारत में इमरान खान, बिलावल भुट्टो के X अकाउंट ब्लॉक किए गए, खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट; BSF के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी रेंजर, इंडिया में घुसने का कर रहा था प्रयास
04 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो के एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, आतंकी हमले के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने भारत में कई पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए, जिनमें हनिया आमिर, माहिरा खान और अली जफर शामिल हैं। यमुनोत्री-गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं। आज यानी रविवार 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। शुभ मुहूर्त पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूर्ण विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। भारी सुरक्षा बल की उपस्थिति और ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैंड की मधुर धुन के बीच, हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने 'जय बद्री विशाल' और 'बद्रीनाथ भगवान की जय' के जयकारे लगाए, जिससे पूरा बद्रीनाथ धाम परिसर भक्तिमय हो उठा। देश-विदेश से बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालु आज इस पावन कपाटोद्घाटन बेला के साक्षी बने। इसकी के साथ 6 महीने के लिए बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की सेवाओं को समाप्त करने की घोषणा की है, जबकि उनके तीन साल के कार्यकाल में अभी छह महीने बाकी हैं। 30 अप्रैल को जारी ACC के आदेश में कहा गया है, 'मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की तत्काल प्रभाव से समाप्ति को मंजूरी दे दी है।' कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी बीच शनिवार की देर रात राजस्थान के श्रीगंगानगर में BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल, BSF अलर्ट है। पूछताछ में कई बड़े सुराग मिल सकते हैं।
04 मई 2025 हिंदी न्यूज़: पहलगाम हमले' के तनाव के बीच भारत में इमरान खान, बिलावल भुट्टो के X अकाउंट ब्लॉक किए गए, खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट; BSF के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी रेंजर, इंडिया में घुसने का कर रहा था प्रयास
आरपीएफ ने बांग्लादेश की सीमा से लगे रेलवे स्टेशनों और पुल पर बढ़ाई गश्त
जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, हर चेहरे पर खुशहाली लाना सरकार की प्राथमिकता
जम्मू कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। यह हादसा बैटरी चश्मा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सेना, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन सैनिकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मान बहादुर के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश : देवरिया में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने PM मोदी से की मुलाकात
राजस्थान के झुंझुनू में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सेना की बढ़ी ताकत
नीट परीक्षार्थी ने परीक्षा से एक दिन पहले कोटा में की आत्महत्या
सुलतानपुर में आपसी विवाद में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
बड़े हथियारों की कमी झेल रहे पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर की फायरिंग
हलगाम हमले के बाद जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुने जाने पर एंथनी अल्बानीज को बधाई दी
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए बदरी विशाल के दर्शन
विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की
रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने उच्चतम स्तर पर आगामी संपर्कों के कार्यक्रम पर भी चर्चा की।
