राहुल का हाइड्रोजन बम, दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुआ- लखनऊ में राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, राजीव गांधी का दिया उदाहरण

Rajnath Singh on Rahul Gandhi: लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति और सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

Rajnath Singh Lucknow Press Conference: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका तथाकथित 'हाइड्रोजन बम' जैसा दावा दिवाली का एक छोटा पटाखा भी साबित नहीं हुआ। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के आचरण को देश में अराजकता फैलाने वाला और राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा करार दिया।

राहुल का हाइड्रोजन बम, दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुआ- लखनऊ में राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, राजीव गांधी का दिया उदाहरण

राहुल का हाइड्रोजन बम, दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुआ- लखनऊ में राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, राजीव गांधी का दिया उदाहरण

कांग्रेस पर हिंसा और अराजकता फैलाने का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'यह कांग्रेस के नैतिक मूल्यों के पतन की पराकाष्ठा है। आज हिंसा और अराजकता की जिस आग में कांग्रेस देश को झोंकना चाहती है और बांग्लादेश जैसी स्थिति का निर्माण करने का स्वप्न देख रही है, देश की जनता उसे कभी सफल नहीं होने देगी।'

End of Feed