भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन नेवी के साथ मालदीव का संयुक्त अभ्यास, मित्र देशों के नौसैनिकों ने भी लिया हिस्सा

India-Maldives: मालदीव नौसेना ने भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास शुरू किया है। इस दौरान भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी से मुलाकात की।

Indian Navy: मालदीव नौसेना ने भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास शुरू किया है। मंगलवार को भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (MNDF) के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी से मुलाकात की। दरअसल, मंगलवार को भारतीय नौसेना आईओएस सागर मालदीव पहुंचा। आईओएस सागर के कमांडिंग ऑफिसर ने मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी से मुलाकात की।

India

भारतीय नौसेना के साथ मालदीव का अभ्यास, डिफेंस फोर्स चीफ से अधिकारियों की मुलाकात

मित्र देशों के नौसैनिकों ने भी अभ्यास में लिया हिस्सा

ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद सलीम, कमांडेंट कोस्ट गार्ड और एमएनडीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे भारत और मालदीव के बीच मजबूत साझेदारी को बल मिला। नौसेना के मुताबिक, उनके इस जहाज में नौ मित्र देशों के 44 विदेशी नौसैनिक सवार हैं। इसका मकसद हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री संबंधों को मजबूत करना है। एमएनडीएफ कर्मियों सहित अंतरराष्ट्रीय चालक दल के साथ आईओएस सागर सामूहिक विकास और सहयोग की भावना से मालदीव के माले पहुंचा है। यहां नौ मित्र देशों के आईओएस सागर के बहुराष्ट्रीय चालक दल ने वरिष्ठ एमएनडीएफ नेतृत्व के साथ एक व्यावहारिक और समृद्ध बातचीत की।

End of Feed