INDIA or BHARAT: हिंदुस्तान के कितने नाम? जानें ऋग्वेद से लेकर भारत के संविधान तक का इतिहास

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 6, 2023, 06:17 PM IST

INDIA Name Dispute: यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि देश को भारत नाम कहां से मिला और इसे सबसे पहले INDIA किसने कहा? इसके अलावा वैदिक काल में भारत को और कितने नामों से पुकारा जाता था? संविधान में 'INDIA' और 'भारत 'दोनों नाम क्यों जोड़े गए? ऐसे सभी सवालों के जवाब आगे पढ़िए...

INDIA Name Dispute: संसद के विशेष सत्र से पहले देश की राजनीति में बड़ा सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से दिए गए रात्रिभोज के निमंत्रण पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया, जिसके बाद विपक्ष ने सरकार पर देश का नाम बदलने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

INDIA Name

INDIA नाम विवाद

अटकलें हैं कि सरकार विशेष सत्र के दौरान संविधान से INDIA शब्द हटाने से संबंधित एक बिल भी पेश सकती है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को इंडिया नाम विवाद पर न बोलने की हिदायत दी है। अब INDIA नाम को लेकर सरकार का क्या रुख है? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन एक बात तो निश्चित है कि सरकार की योजना कुछ बड़ा धमाका करने की है।

End of Feed