बिजली संचरण डील पर भारत-नेपाल के बीच हुए अहम करार, सीमा पार ऊर्जा कारोबार में आएगी तेजी

बिजली मंत्रालय के मुताबिक भारत के पावरग्रिड (महारात्न कंपनी) और नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के बीच इन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं नेपाल के ऊर्चा, जल संसाधन एवं सिचाई मंत्री कुलमन घिसिंग की उपस्थिति में इन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

Power Transmission Deals: सीमा पार से उच्च क्षमता वाली दो नई बिजली संचरण लाइन चालू करने के लिए भारत और नेपाल ने बुधवार को अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों से दोनों देशों के बीच बिजली कारोबार में मजबूती और क्षेत्रीय रक्षा सहयोग को बल मिलेगा। बिजली मंत्रालय के मुताबिक भारत के पावरग्रिड (महारात्न कंपनी) और नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के बीच इन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं नेपाल के ऊर्चा, जल संसाधन एवं सिचाई मंत्री कुलमन घिसिंग की उपस्थिति में इन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

Manohar lal khattar

भारत-नेपाल के बीच ऊर्जा समझौता। तस्वीर-ANI

संयुक्त उपक्रम संस्थाओं की स्थापना होगी

बैठक का केंद्र बिंदु दोनों देशों के बीच बिजली क्षेत्र में चल रहे सहयोग को और मजबूत करना था। इन समझौतों के तहत भारत और नेपाल में दो संयुक्त उपक्रम संस्थाओं की स्थापना की जाएगी, जो उच्च क्षमता वाले सीमा-पार बिजली संचरण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए होंगी। दो नए 400 केवी (किलोवोल्ट) ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट — इनरुवा (नेपाल)-न्यू पूर्णिया (भारत) और लामकी (डोडोहरा) (नेपाल)-बरेली (भारत) — दोनों देशों के बीच तेज़ और अधिक विश्वसनीय बिजली संचरण को मजबूत करेंगे।

End of Feed