Monsoon 2024: दिल खुश कर विदाई ले रहा मॉनसून, धरती को कर गया पानी-पानी; जानें आपके राज्य में कितनी हुई बारिश?

India Monsoon 2024: मॉनसून विभाग मॉनसून की शुरुआत एक जून से मानता है और यह 30 सितंबर को खत्म हो जाता है। इस वर्ष इन चार महीनों में बादलों ने धरती को जमकर भिगाया। यानी दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक, मॉनसूनी सीजन में 8 फीसदी अधिक बारिश हुई है। आइये जानते हैं किस वर्ष कितनी मिली मीटर बारिश हुई?

India Monsoon 2024: साल 2024 का मॉनसूनी सीजन सभी राज्यों के लिए वरदान साबित हुआ। देशभर में सीजनी बारिश ने वॉटर लेवल बढ़ा दिया है। इस साल कहीं भी सूखे जैसी समस्या की खबरें सुनने को नहीं मिलीं। प्रत्येक राज्य में कहीं सामान्य से अधिक तो कहीं सामान्य से मामूली कम बारिश ही दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अधिक एवं तीव्र निम्न दबाव प्रणालियों के परिणामस्वरूप 2024 के मानसून सत्र के दौरान भारत में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक वर्षा होगी। फिलहाल, नदी, नाले, पोखर और नहरें लबालब हैं, जिससे किसानों को बड़ा फायदा हुआ है। आने वाली रबी की फसल के लिए यह बारिश काफी मुफीद साबित होने वाली है। आईएमडी ने अक्टूबर में भी बारिश का अंदेशा जाताया है। आइये जानते हैं अन्य वर्षों के मुकाबले इस साल कितनी अधिक बारिश दर्ज की गई है?

India Monsoon 2024

भारत का मौसम

2020 के बाद से सबसे अधिक बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम सोमवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया, देश में सामान्य 868.6 मिमी की तुलना में 934.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई - जो 2020 के बाद से सबसे अधिक है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून में 14 निम्न दबाव प्रणालियों ने देश को प्रभावित किया, जबकि औसत 13 है। ये प्रणालियां सामान्य 55 दिनों के मुकाबले कुल 69 दिनों तक सक्रिय रहीं।

End of Feed