पाकिस्तान में ब्रिटिश राजदूत की Pok यात्रा से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय बोला- 'हमारी अखंडता का उल्लंघन अस्वीकार्य'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 04:28 PM IST

Pakistan-occupied Kashmir: भारत पीओके को अपना अभिन्न अंग मानता है और उसकी बिना इजाजत के विदेशी लोगों की इस क्षेत्र में यात्रा का कड़ा विरोध करता है। विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश राजदूत जेन मेरियट की पीओके यात्रा का विरोध किया है।

Pakistan-occupied Kashmir: पाकिस्तान में ब्रिटिश राजदूत जेन मेरियट की पीओके यात्रा को भारत ने गंभीरता से लिया है। भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का ऐसा उल्लंघन अस्वीकार्य है। इसको लेकर विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश उच्चायुक्त के सामने कड़ा विदेश दर्ज कराया है।

S Jaishankar

विदेश मंत्रालय ने जताया कड़ा विरोध

दरअसल, 10 जनवरी 2024 को इस्लामाबद में ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मेरियट ने ब्रिटेश के विदेश कार्यालय के अधिकारी के साथ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की यात्रा की थी। इस यात्रा पर भारत ने आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पीओके की इस आपत्तिजनक यात्रा को गंभीरता से लिया गया है। भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का ऐसा उल्लंघन अस्वीकार्य है। विदेश सचिव ने इस उल्लंघन पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। बता दें, भारत पीओके को अपना अभिन्न अंग मानता है और उसकी बिना इजाजत के विदेशी लोगों की इस क्षेत्र में यात्रा का कड़ा विरोध करता है।

End of Feed