LPG की नहीं होगी किल्लत! 20,400 मीट्रिक टन LPG लेकर कांडला पहुंच रहा 'जग विक्रम'; 2 दिन पहले होर्मुज किया था पार

LPG Shortage in India: भारतीय ध्वज वाला जग विक्रम (Jag Vikram) जहाज 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचने वाला है। इस जहाज ने 24 नाविकों के साथ 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट को पार किया था।

LPG Shortage in India: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराता जा रहा है। इस बीच, भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय ध्वज वाला जग विक्रम (Jag Vikram) जहाज 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचने वाला है।

Vessel

भारत आ रहा एलपीजी से भरा जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि जग विक्रम जहाज के 14 अप्रैल को गुजरात के कांडला पहुंचने की संभावना है। एक अंतर मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग में सोमवार को अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल (Mukesh Mangal) ने बताया कि 24 नाविकों के साथ जग विक्रम जहाज ने 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट को पार किया था।

End of Feed