TRF को आतंकी संगठन घोषित कराने में जुटा भारत, UNSC में आतंकी समूह के बारे में दी जानकारी

UNSC : भारत ने UNSC में पहलगाम आतंकी हमले के पीछे के समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बता दें, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LET) के एक मुखौटा संगठन टीआरएफ ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय अधिकारियों ने यूएन सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति की निगरानी टीम को पहलगाम आतंकी हमले के पीछे के समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। नाम न बताने की शर्त पर लोगों ने बताया कि एक भारतीय तकनीकी टीम 1267 प्रतिबंध समिति की निगरानी टीम और संयुक्त राष्ट्र में अन्य भागीदार देशों के साथ बातचीत करने के लिए न्यूयॉर्क का दौरा कर रही है। लोगों ने बताया कि टीम यूएन ऑफिस ऑफ काउंटर-टेररिज्म (यूएनओसीटी) और काउंटर-टेररिज्म कमेटी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टोरेट (सीटीईडी) के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगी। टीम का यह दौरा टीआरएफ को वैश्विक आतंकवादी समूह घोषित करवाने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है।

UNSC

भारतीय अधिकारियों ने UNSC प्रतिबंध समिति को पाक स्थित TRF आतंकी समूह के बारे में दी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले में गई थी 26 लोगों की जान

बता दें, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक मुखौटा संगठन टीआरएफ ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि समूह ने सीमा पार अपने आकाओं के निर्देश पर इस दावे को वापस ले लिया है। 7 मई को भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में आतंकी ढांचे पर सैन्य हमले किए। इसके बाद दोनों देशों ने ड्रोन, मिसाइलों और लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल करते हुए चार दिनों तक जोरदार हमले और जवाबी हमले किए, जिसके बाद 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।

End of Feed