हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे बांग्लादेश सरकार, चटगांव हमले की घटनाओं पर बोला विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत बांग्लादेश सरकार से ऐसे चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करता है।

Hindu Attacked in Bangladesh: बांग्लादेश के चटगांव में भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के बाद तनाव की खबरों के बीच भारत ने गुरुवार को ढाका से चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और देश के हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चटगांव में हिंदू समुदाय के सदस्यों पर हमले की निंदा की।

MEA

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का मामला

उन्होंने कहा कि यह तनाव सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट का नतीजा है। जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश सरकार से ऐसे चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करता है।

End of Feed