देश

पाकिस्तान को बाढ़ से बचाने के लिए भारत ने भेजा अलर्ट, भारतीय उच्चायोग ने PAK विदेश मंत्रालय को सूचना दी

इस्लामाबाद से मिली खबर के मुताबिक, समाचारपत्र ‘द न्यूज’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है। सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया है कि भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित भीषण बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है।

Image

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर (फाइल फोटो- AP)

भारत ने हाल ही में मानवीय आधार पर पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ के खतरे के बारे में सचेत किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए 1960 की सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित कर दिया है।

भारतीय उच्चायोग ने पाक विदेश मंत्रालय को दी रिपोर्ट

जल शक्ति मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार ने यह सूचना अपने विदेश मंत्रालय के माध्यम से पाकिस्तान को भेजी, जिसने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए पाकिस्तान की सरकार से संपर्क किया। एक सूत्र ने बताया कि इस तरह का डेटा आदान-प्रदान संधि के निलंबन से पहले नियमित रूप से होता था, लेकिन अब यह पूरी तरह से मानवीय आधार पर किया गया है। तवी नदी, जो हिमालय से निकलती है और जम्मू संभाग से होकर पाकिस्तान की चेनाब नदी में मिलती है, इस सूचना का केंद्र बिंदु बनी है।

पाकिस्तान को तवी नदी को लेकर अलर्ट

इससे पहले, इस्लामाबाद से मिली खबरों के मुताबिक, समाचारपत्र ‘द न्यूज’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया था कि भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित भीषण बाढ़ के बारे में आगाह किया है। भारतीय उच्चायोग ने रविवार को इस चेतावनी को जारी किया, जो मई में दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार इस तरह का बड़ा संपर्क माना जा रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article