अच्छी खबर! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकला एक और जहाज 'ग्रीन सान्वी', लदा है 46,650 मीट्रिक टन LPG

ईरान ने जिन देशों के ईंधन टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है उसमें भारत भी शामिल है। इसे भारत की कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। इस टैंकर के आने से देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति और गति पकड़ेगी। होर्मुज से अभी और जहाज भारत आएंगे।

Green Sanvi vessel : भारत के लिए अच्छी खबर है। LPG लदा एक और गैस टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर गया है। भारतीय ध्वज वाले इस गैस टैंकर का नाम 'ग्रीन सान्वी' है और इस पर 46,550 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रेलियम गैस यानी LPG लदा है। ईरान ने जिन देशों के ईंधन टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है उसमें भारत भी शामिल है। इसे भारत की कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। इस टैंकर के आने से देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति और गति पकड़ेगी।

Gas tanker

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आएंगे अभी और ईंधन टैंकर।

28 मार्च को एलपीजी लेकर आया एक और जहाज

इससे पहले 28 मार्च को एलपीजी लेकर एक और जहाज गुजरात के जामनगर पहुंचा। इस जहाज पर 47,000 मीट्रिक टन एलपीजी लदा था। समाचार एजेंसी एएनआई का कहना है कि ईंधन लेकर आ रहे जहाजों को सुरक्षा देने के लिए भारतीय नौसेना स्टैंड बॉय मोड में है। भारतीय ईंधन टैकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकलें इसके लिए भारत सरकार ईरान के साथ लगातार बातचीत करती आ रही है। इससे पहले जहाजरानी मंत्रालय ने बताया कि फारस की खाड़ी में 18 जहाज और करीब 485 नाविक हैं।

End of Feed