देश का पहला रेल केबल ब्रिज बनकर तैयार, रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ काम, जानिए खासियतें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 28, 2023, 09:53 AM IST

इसकी खासियत है कि यह अधिक गर्मी और सर्दी में ब्रिज के केबल अपना आकार नहीं बदलेंगे और ट्रेनों को परिचालन सुरक्षित तरीके से होगा।

India's First Rail Cable Bridge: देश का पहला रेल केबल ब्रिज अंजी खड पुल बनकर तैयार हो गया है। भारतीय रेलवे ने रिकॉर्ड समय में ये काम पूरा किया है। हिमालय की प्रतिकूल भौगोलिक परिस्थितियों में भी रेलवे ने इस असंभव से दिखने वाले कार्य को पूरा कर दिखाया है। ये रेलवे की महत्वाकांक्षी उधरपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक परियोजना का हिस्सा है जो कटरा से रियासी को जोड़ेगा। यह भारतीय रेलवे का पहला केबल पर बिछाया गया पुल है। इसकी खासियत है कि यह अधिक गर्मी और सर्दी में ब्रिज के केबल अपना आकार नहीं बदलेंगे और ट्रेनों को परिचालन सुरक्षित तरीके से होगा।

Anji Khad Bridge

देश का पहला रेल केबल ब्रिज अंजी खड पुल बनकर तैयार

इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं

End of Feed