Operation Sindoor: इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर आतंक के आकाओं की नींद उड़ा दी है। भारत के हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय सेना के इस हमले ने न सिर्फ आतंकियों को खत्म किया है बल्कि पाकिस्तानी सेना की पोल भी खोल दी है। यहां आर्मी अफसर भी आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर और अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी हाफिज अब्दुल रऊफ ने मुरिद के हमले में मारे गए आतंकियों की जनाजे की नमाज में पाकिस्तान की फौज भी दिखाई दी। मुख्य सचिव पंजाब जाहिद अख्तर जमान, IG पंजाब उस्मान अनवर, कमिश्नर लाहौर जैद बिन मकसूद, डीसी शेखूपुरा शाहिद इमरान, डीपीओ बिलाल जफर, पाक आर्मी के टॉप अफसर जनाजे की नमाज में दिखाई दिए।
दुनिया के सामने पाकिस्तान की खुली पोल, आतंकियों के जनाजे में दिखे पाकिस्तानी सेना के अधिकारी
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ना सिर्फ आतंकी सरगना अजहर मसूद का ठिकाना तबाह किया बल्कि लश्कर चीफ हाफिज सईद के टेरर कैंप को भी मिट्टी में मिला दिया। 22 अप्रैल को पहलगाम में लश्कर के आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 लोगों की हत्या कर दी थी और कई मांगों का सिंदूर उजाड़ दिया था। अब उनके सिंदूरों को बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ले लिया गया है।
