देश

10 बड़ी बातें: विक्रम मिसरी ने किया पाकिस्तान को बेनकाब, एक-एक झूठ का किया खुलासा

आज विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस कर आतंकी देश पाकिस्तान के कुत्सित इरादों को दुनिया के सामने जाहिर किया। मिसरी ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए क्या-क्या कहा, जानिए 10 बड़ी बातें।

Image

विक्रम मिसरी ने गिनाए पाकिस्तान के झूठ

Vikram Misri Top 10 Points: पाकिस्तान में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी देश अब जंग पर उतारू हो चुका है। भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था जिसमें उसे बड़ा नुकसान हुआ है। आतंकियों पर भारत के हमले से बिफरे पाकिस्तान अब जंग पर उतर आया है। उसने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। इसी को लेकर आज विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस कर आतंकी देश के कुत्सित इरादों को जाहिर किया। जानिए 10 बड़ी बातें।

पहलगाम हमले से असली उकसावे की शुरुआत

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा किआज विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस कर आतंकी देश के कुत्सित इरादों को जाहिर किया। जानिए 10 बड़ी बातें। पहलगाम पर हमला असली उकसावे की शुरुआत थी। वहीं से हालात बिगड़ने शुरू हुए। हमने कल उस उकसावे का जवाब दिया। टीआरएफ (TRF) लश्कर-ए-तैयबा का ही एक अज्ञात फ्रंट है।

UNSC में पाक का पैंतरा

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में टीआरएफ का कोई जिक्र नहीं होने दिया। पाकिस्तान की ओर से बहुत सी भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। हमारा इरादा मामले को बढ़ाने का नहीं रहा है। हम केवल मूल उकसावे का जवाब दे रहे हैं।

पाकिस्तान की पोल खुली

अब पाकिस्तान इससे पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री को उनके 'पाकिस्तान में कोई आतंकवादी नहीं' वाले बयान पर चुनौती दी गई। ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जहां आतंकवाद में पाकिस्तान की संलिप्तता पाई गई है।

आतंकियों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया

हमने देखा है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री दोनों ने आतंकवादियों को शरण देने की बात स्वीकार की है। पाकिस्तान में आतंकवादियों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

आतंकी अड्डों को टारगेट कर रहे

हम सिर्फ आतंकी अड्डों को टारगेट कर रहे थे। आतंकियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। पाकिस्तान तनाव बढ़ाएगा तो जवाब मिलेगा।

पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा

पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा रहा है। वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हुआ है। पाकिस्तान ने कई बार हमला किया है। मुंबई हमले में भी लश्कर का हाथ था। पाकिस्तान का ट्रैक रिकार्ड पूरी दुनिया को पता है।

भारत का हर जवाब संयमित और सटीक

भारत का हर जवाब संयमित और सटीक है। पाकिस्तान में हमने किसी नागरिक को नहीं मारा। पाकिस्तान में सिर्फ आतंकियों को मारा गया है। भारत की बुधवार की कार्रवाई संयमित थी और यह आतंकवादी बुनियादी ढांचे तक ही सीमित थी। पाकिस्तान ने हालात को बढ़ाया, हमने केवल जवाब दिया है। विकल्प पाकिस्तान के पास है।

पाकिस्तान अपने जन्म से ही झूठ बोलता आ रहा है

विदेश सचिव से पूछा गया कि पाकिस्तान की तरफ से भारतीय फाइटर जेट गिराए जाने का झूठ फैलाया जा रहा है। जब सबूत मांगे जाते हैं तो वह कहते फिरते हैं कि यह तो हमने सोशल मीडिया पर देखा है। उन्होंने कहा पाकिस्तान अपने जन्म से ही झूठ बोलता आ रहा है।

75 साल से चल रही पाकिस्तान की झूठ की यात्रा

उन्होंने कहा, साल 1947 में अलग देश बनने के बाद ही पाकिस्तान ने कश्मीर में अपने सैनिक भेजे। लेकिन उस समय उसने संयुक्त राष्ट्र से भी झूठ कहा कि वह कबायली हैं, न कि उसके सैनिक। जब बाद में जांच की गई तो उसे मानना पड़ा कि वह उसके सैनिक थे। पाकिस्तान की यह झूठ की यात्रा 75 साल से चल रही है।

पाकिस्तान वर्षों से अड़चनें पैदा कर रहा था

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सिंधु जल संधि पर कहा, पाकिस्तान वर्षों से जानबूझकर अड़चनें पैदा कर रहा था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article