देश

Earthquake Today: भारत में आज कहां आया भूकंप? पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी अर्थक्वेक, जानिए डिटेल

Earthquake Today in India 3 June 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? भारत में आज एक राज्य में भूकंप आया है। जानिए तीव्रता से लेकर केंद्र तक।

Image

भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप

Earthquake Today in India 3 June 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? भारत में आज पश्चिम बंगाल में भूकंप आया है। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में भूकंप के झटके लगे हैं। रात एक बजे बाद अलीपुरद्वार में भूकंप के झटके लगे हैं, जिसकी तीव्रता 2.4 मापी गई है। भारत के दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप आया है।

भारत में 3 जून को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on June 3)

भारत में कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
पश्चिम बंगाल2.401:32:57 AM11 KMअलीपुरद्वार

दुनिया में 3 जून को कहां भूकंप आया? (June 3 Tremors Worldwide)

भारत के अलावा दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप आया है। पाकिस्तान में एक घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके लगे हैं। साथ ही अफगानिस्तान, पनामा, प्यूर्टो रिको और अमेरिका में भूकंप आया है।

दुनिया में कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
अफगानिस्तान3.906:26:58 AM10 KM36.638, 71.103
पनामा4.606:11:41 AM10 KMकोर्टेजो
प्यूर्टो रिको2.505:58:57 AM60 KMकैमू
पाकिस्तान3.801:31:00 AM140 KM34.933, 72.820
पाकिस्तान4.100:41:43 AM105 KM31.061, 66.807

दुनिया में सबसे कम भूकंप कहां आता है?

दुनिया में सबसे कम भूकंप उन क्षेत्रों में आते हैं जो टेक्टोनिक प्लेटों के किनारों से बहुत दूर, किसी प्लेट के बिल्कुल बीच में स्थित होते हैं। इन क्षेत्रों को भूगर्भीय भाषा में 'क्रैटन' या 'शील्ड' कहा जाता है, जो अरबों सालों से स्थिर और मजबूत हैं। भौगोलिक दृष्टि से अंटार्कटिका महाद्वीप का आंतरिक हिस्सा दुनिया का सबसे शांत और न्यूनतम भूकंप वाला क्षेत्र माना जाता है, क्योंकि यह किसी भी सक्रिय प्लेट सीमा से अत्यधिक दूर है। इसके अलावा साइबेरिया का विशाल मैदान, कनाडा का कनाडाई शील्ड क्षेत्र, ब्राजील का अमेज़न बेसिन और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्से ऐसे इलाके हैं जहां भूकंप आने की संभावना लगभग न के बराबर होती है। इन जगहों की भूमि के नीचे की चट्टानें इतनी पुरानी और ठोस हो चुकी हैं कि वहां भूगर्भीय हलचलें या प्लेटों का आपस में टकराना जैसी घटनाएं नहीं होतीं, जिसके कारण ये क्षेत्र भूकंप के लिहाज से दुनिया में सबसे सुरक्षित माने जाते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article