देश

Earthquake Today: आज भूकंप से हिल उठी दुनिया, इटली में 6.2 की तीव्रता तो बंगाल की खाड़ी में 4.6 से डोली धरती

Earthquake Today in India 2 June 2026: आज भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में तेज भूकंप आया है। इटली में आज का सबसे तेज अर्थक्वेक दर्ज किया गया है।

Image

भारत में कहां-कहां आया भूकंप?

Earthquake Today in India 2 June 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? भारत में आज बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया है। National Center for Seismology के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आया यह भूकंप काफी तेज था। यहां आए भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। इसके झटके सिर्फ भारत में ही महसूस नहीं किए गए हैं, बल्कि इंडोनेशिया में भी इसका प्रभाव देखने को मिला है। आज इटली में भी काफी तेज भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है।

भारत में 2 जून को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on June 2)

कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/ प्रभावित क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी4.607:43:1710 KM14.027, 93.132

दुनिया में 2 जून को कहां भूकंप आया? (June 2 Tremors Worldwide)

भारत और इटली समेत आज दुनिया के कई देशों भूकंप आया है। United States Geological Survey (USGC) के अनुसार ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, टोंगा, फिलीपींस, इंडोनेशिया, अमेरिका , पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके लगे हैं। जिसमें इटली, अफगानिस्तान में काफी तेज भूकंप आया है।

दुनिया में कहां आया भूकंप?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/ प्रभावित क्षेत्र
अफगानिस्तान4.709:32:45 AM200 KMफरखार
अमेरिका2.606:32:29AM5 KMअलास्का
टोंगा4.906:19:50 AM543.7 KMहोउमा
फिलीपींस4.906:03:51 AM10 KMमकाबुबोनी
पेरू4.205:23:54 AM106 KMसैन रामोन
इंडोनेशिया5.404:31:17 AM29 KMअबेपुरा

इटली में आज का सबसे तेज भूकंप

इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट पर मंगलवार तड़के 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।भूकंप मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात 12:12 बजे (सोमवार को जीएमटी समयानुसार रात 10:12 बजे) आया। इसका केंद्र जमीन से लगभग 250 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का मुख्य केंद्र दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के पास समुद्र में था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके कैलाब्रिया, सिसिली, कैम्पानिया और पुगलिया सहित दक्षिणी इटली के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article