भारत की सख्त कार्रवाई, पाकिस्तान उच्चायोग के एक और कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश

भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में गलत गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है।

Pakistani Official Declared Non Grata: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन के बाद भारत ने एक बार फिर पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी को लेकर सख्त कदम उठाया है। भारत ने बुधवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को उसकी अवांछित गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में निष्कासित कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी को देश छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को इस आशय का एक आपत्तिपत्र जारी किया गया है।

India pak pti

भारत का एक और सख्त एक्शन

पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज डी’अफेयर्स को आज इस आशय का एक डिमार्शे जारी किया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, उनसे यह सख्ती से सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी किसी भी तरह से अपने विशेषाधिकारों और स्थिति का दुरुपयोग न करें। 13 मई को भारत ने जासूसी में शामिल होने के कारण एक पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया था।

End of Feed