Asian Games 2023 में इंडिया का जलवा! अब तक 100 मेडल पक्के

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 06:44 PM IST

Asian Games 2023: वैसे, एशियाई खेलों की पदक तालिका में एक रोज पहले यानी गुरुवार (पांच अक्टूबर, 2023) तक भारत के खाते में 21 स्वर्ण, 32 रजत, 33 कांस्य थे। यानी हिंदुस्तान के कुल पदक 86 थे।

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में इंडिया के 100 मेडल पक्के हो गए हैं। भारतीय दल ने शुक्रवार (छह अक्टूबर, 2023) को पुरूष हॉकी टीम के स्वर्ण, कुश्ती में तीन पदक, सेपकटकरॉ में ऐतिहासिक कांस्य के साथ 95 पदक अपनी झोली में डाल लिए। देश के कबड्डी (दो), तीरंदाजी (तीन), हॉकी (एक) , बैडमिंटन (एक) और क्रिकेट (एक) में कुल छह पदक पक्के हैं और इनकी स्पर्धायें होने के बाद भारत शनिवार (सात अक्टूबर, 2023) को पहली बार एशियाई खेलों के इतिहास में 100 पदक पार कर लेगा। हालांकि, आखिरी दिन चार और पहलवान पदक की दौड़ में हैं और पदकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

india medals

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

भारत ने पिछली बार जकार्ता में 70 पदक जीते थे जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य थे, जबकि इस बार निशानेबाजों ने 22 और एथलेटिक्स में 29 पदक आये हैं जिससे भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सका। भारतीय दल ने कई अप्रत्याशित पदक भी जीते जिसमें महिला टेबल टेनिस टीम का कांस्य (सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी) शामिल है।

End of Feed