चीन के पड़ोस में BrahMos का घेरा: भारत कैसे अपनी मिसाइल की पहुंच बढ़ा रहा है?

India BrahMos Export South China Sea: दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता का जवाब देने के लिए आसियान देश भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीद रहे हैं।

BrahMos Belt Strategy: क्या भारत 'ब्रह्मोस बेल्ट' के जरिए चीन के पड़ोस में अपनी सुरक्षा मौजूदगी बनाने की कोशिश कर रहा है? जानकारों का ऐसा ही मानना है, क्योंकि भारत दक्षिण चीन सागर में अपनी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहुंच बढ़ा रहा है। 'ताइवान टॉक्स' के साथ एक इंटरव्यू में, लेफ्टिनेंट जनरल पीआर शंकर (रिटायर्ड) ने कहा कि ब्रह्मोस बेल्ट रणनीति का मकसद सिर्फ चीन को निशाना बनाना नहीं, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत सुरक्षा घेरा बनाना है। तीन आसियान देशों ने पहले ही 'ऑपरेशन सिंदूर' के स्टार - ब्रह्मोस के लिए समझौते किए हैं, और चौथा देश, थाईलैंड, इस मिसाइल पर विचार कर रहा है।

चीन के पड़ोस में BrahMos का घेरा: भारत कैसे अपनी मिसाइल की पहुंच बढ़ा रहा है?

चीन के पड़ोस में BrahMos का घेरा: भारत कैसे अपनी मिसाइल की पहुंच बढ़ा रहा है?

अपनी श्रेणी की सबसे तेज क्रूज मिसाइल, ब्रह्मोस ने पिछले साल 'ऑपरेशन सिंदूर' में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद फिर से लोगों का ध्यान खींचा है। संघर्ष के दौरान जब भारत ने पाकिस्तानी एयर बेस पर हमला किया, तो इसकी सटीकता और लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता का पता चला, जिससे इस्लामाबाद को युद्धविराम के लिए मजबूर होना पड़ा।

End of Feed