'कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी INDIA ब्लॉक की रैली', JP नड्डा ने राहुल गांधी पर किया तीखा प्रहार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रैली को "मूर्खतापूर्ण एवं पूर्व निर्धारित नाटक" करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र को अराजकता और अव्यवस्था के हवाले करने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रैली को "मूर्खतापूर्ण एवं पूर्व निर्धारित नाटक" करार देते हुए रविवार को कहा कि यह रैली कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी और पार्टी के "राजनीतिक पतन" का कारण बनेगी।

JP Nadda

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (फोटो साभार: @BJP4India)

नड्डा ने आरोप लगाया कि यह विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र को अराजकता और अव्यवस्था के हवाले करने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। साल 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी का जिक्र करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि रविवार को इस रैली के आयोजन के पीछे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मकसद सिख भाइयों के जख्मों पर नमक छिड़कना है।

End of Feed