UN में भारत का बड़ा बयान, या तो सभी देशों के साथ समान बर्ताव करें या नए स्थायी सदस्यों को भी दें वीटो का अधिकार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 27, 2023, 07:59 AM IST

Veto Power : माथुर ने कहा कि हमारा मानना है कि नए सदस्यों को जोड़े जाने से विस्तारित परिषद की कार्यकुशलता में कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारतीय मिशन के अधिकारी ने आगे कहा कि वोटो का इस्तेमाल करने का विशेष अधिकार केवल पांच देशों के पास है।

Veto Power : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता एवं उसके वीटो पावर को लेकर भारत ने बड़ा बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जहां तक वोटिंग के अधिकार की बात है तो या तो सभी देशों के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाए अथवा नए सदस्यों को भी वीटो का अधिकार मिलना चाहिए।

unsc veto power

यूएनएससी की स्थायी सदस्यता को लेकर भारत का बड़ा बयान।

वीटो का अधिकार नए सदस्यों को भी मिले-भारत

माथुर ने कहा कि हमारा मानना है कि नए सदस्यों को जोड़े जाने से विस्तारित परिषद की कार्यकुशलता में कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारतीय मिशन के अधिकारी ने आगे कहा कि वोटो का इस्तेमाल करने का विशेष अधिकार केवल पांच देशों के पास है। यह देशों के संप्रभु समानता के अवधारणा के खिलाफ है। यह द्वितीय विश्व युद्ध की मानसिकता (विजेता को ही सब कुछ मिलता) को ही आगे बढ़ाता है।

End of Feed