SFJ Threat: एयर इंडिया फ्लाइट की सुरक्षा बढ़ाए कनाडा, पन्नू की धमकी के बाद भारत ने उठाई मांग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 6, 2023, 10:24 AM IST

एसएफजे के गुरपतवंत सिंह पन्नून ने एक वीडियो जारी कर एयर इंडिया विमानों को लेकर धमकी दी है। इसे लेकर भारत सतर्क हो गया है।

SFJ Threat: अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से कनाडा आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों के लिए धमकी के बाद भारत अलर्ट हो गया है। भारत कनाडाई अधिकारियों के सामने एयरलाइन के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग करेगा। यह धमकी एसएफजे के गुरपतवंत सिंह पन्नून ने शनिवार को जारी एक वीडियो में दी थी। वीडियो में वह सिखों को चेतावनी देते हुए कह रहा है कि 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया से उड़ान न भरें, आपकी जान को खतरा हो सकता है। वह दो बार इसे दोहराता है। वीडियो के साथ जारी एक बयान में पन्नून ने वैंकूवर से लंदन तक एयरलाइन की वैश्विक नाकाबंदी का आह्वान किया है।

Air India

एयर इंडिया विमानों को धमकी

कनाडाई अधिकारियों के समझ भारत उठाएगा मामला

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा कि हम कनाडा से शुरू होने वाली और वहां खत्म होने वाली एयर इंडिया की उड़ानों को खतरे का मामला कनाडाई अधिकारियों के साथ उठाएंगे। एयर इंडिया कनाडा के टोरंटो और वैंकूवर शहरों से नई दिल्ली के बीच कई साप्ताहिक सीधी उड़ानें संचालित करती है। हमने वीडियो देखा है, जो शिकागो कन्वेंशन का स्पष्ट उल्लंघन है। कई अन्य देशों के अलावा कनाडा और भारत भी इसमें शामिल हैं।

End of Feed