देश

'दलितों का किया अपमान और छीने अधिकार', कांग्रेस पर भाजपा ने लगाए ये 3 गंभीर आरोप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 11:47 AM IST

Congress Slams BJP: भाजपा ने ये आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने हमेशा किया दलितों का अपमान किया, अधिकार छीने और ठेस पहुंचाई। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया है बाबा साहेब आंबेडकर से लेकर जगजीवन राम, राम नाथ कोविंद और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक, कांग्रेस ने हमेशा दलितों का अपमान किया।

Image

भाजपा ने कांग्रेस पर दलितों का अपमान करने का लगाया आरोप।

Photo : Twitter

Political News: देश में जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण पर पर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के दलित मतदाताओं को फिर से लुभाने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा ने घमंडिया फाइल्स की अपनी सीरीज के तहत सोमवार को 12वां एपिसोड अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी कर यह आरोप लगाया है कि, "इतिहास गवाह है, कांग्रेस ने हमेशा दलितों का अपमान किया, उनका अधिकार छीना और उन्हें ठेस पहुंचाई। घमंडिया फाइल्स में देखिए, दलितों पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा।"

BJP ने वीडियो जारी कर कांग्रेस पर लगाया आरोप

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 5 मिनट 40 सेकंड का वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया है बाबा साहेब आंबेडकर से लेकर जगजीवन राम, राम नाथ कोविंद और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक, कांग्रेस ने हमेशा दलितों का अपमान किया। दलितों के खिलाफ कांग्रेस नेहरू के जमाने से ही काम कर रही है।

'दलितों का मसीहा बनने का ढकोसला कर रही कांग्रेस'

भाजपा ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां कांग्रेस दलितों का मसीहा बनने का ढकोसला कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्यों - राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु में दलितों का अपमान किया जा रहा है।

'दलित नेताओं का साथ नहीं दे सकती कांग्रेस'

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया है कि इन राज्यों में दलितों के हक मारे जा रहे हैं और उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। जो कांग्रेस अपने दलित नेताओं का साथ नहीं दे सकती वो भला दलित समाज का साथ कैसे दे सकती है? कांग्रेस ने कर्नाटक में तुष्टिकरण की राजनीति और एक विशेष वर्ग के लोगों को खुश करने के लिए अपने दलित विधायक तक को अकेला छोड़ दिया था, टिकट तक नहीं दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article