SLINEX-23: भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-23 का 10वां संस्करण 3 अप्रैल से शुरू हो चुका है। यह अभ्यास 8 अप्रैल 2023 तक कोलंबो में जारी रहेगा। दोनों नौसेनाओं का यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। 03-05 अप्रैल 2023 तक हार्बर चरण, इसके बाद 06 से समुद्री चरण में दोनों देशों की नौसेना अपना युद्ध कौशल दिखाएंगे। यह सी फेस 8 अप्रैल तक जारी रहेगा। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व एक स्वदेशी कामोर्टा वर्ग एएसडब्ल्यू कार्वेट INS किलटन, और INS सावित्री, जो एक ऑफ शोर गश्ती पोत है द्वारा किया जा रहा है।
भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-23 का 10वां संस्करण शुरू।
दूसरी तरफ, श्रीलंका की नौसेना का प्रतिनिधित्व एसएलएनएस गजबाहू और एसएलएनएस सागर कर रहे हैं। समुद्री गश्ती विमान, हेलीकॉप्टर और दोनों पक्षों के विशेष बल भी अभ्यास में भाग लेंगे। SLINEX का पिछला संस्करण विशाखापत्तनम में 07-12 मार्च 2022 तक आयोजित किया गया था।
