इबोला वायरस के चलते टला भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन, कांगो में अबतक 136 की हुई मौत

India Africa Forum Summit: भारत और अफ्रीकी संघ ने राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया है। बता दें कि कांगो लाोकतांत्रिक गणराज्य इबोला के प्रकोप का सामना कर रहा है।

India Africa Forum Summit: भारत और अफ्रीकी संघ ने राष्ट्रीय राजधानी में 28 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को इबोला वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर स्थगित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस शिखर सम्मेलन को स्थगित करने के कारणों का उल्लेख किए बिना कहा कि अफ्रीकी देशों के साथ चर्चा करने के बाद सम्मेलन की नई तिथियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Ebola Virus

इबोला वायरस

कांगो में इबोला का कहर

समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, कांगो लाोकतांत्रिक गणराज्य इबोला के प्रकोप का सामना कर रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता के मद्देजर इसे आपातकाल घोषित कर दिया है। कांगो में इबोला से अबतक 136 लोगों की मौत हो चुकी है।

End of Feed