'भारत की अर्थव्यवस्था की नींव बेहद मजबूत', GDP की रफ्तार देख PM मोदी बोले- देश वैश्विक संकट के बीच खुद को बेहतर तरीके से संभाल रहा

Indian Economy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर यह दर्शाती है कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव बेहद मजबूत है।

Indian Economy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर यह दर्शाती है कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव बेहद मजबूत है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया कि देश अपने 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयासों के दम पर मौजूदा वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी खुद को संभालने में पूरी तरह सक्षम है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है। उन्होंने शुक्रवार को घोषित आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि 7.7 प्रतिशत रही, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने कहा, "आज जो आंकड़े सामने आए हैं, वे साफ करते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कितनी मजबूत है।"

End of Feed