वक्फ बिल पर आज संसद में संग्राम छिड़ने के आसार, विपक्षी दलों ने बनाई ये रणनीति, सत्तापक्ष भी तैयार

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ने मंगलवार को एकजुटता दिखाते हुए संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करने के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा की। वहीं सत्तापक्ष भी अपनी रणनीति के साथ पूरी तरह तैयार है।

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर संसद में संग्राम के आसार हैं। सरकार और विपक्ष में इसे लेकर घमासान चरम पर है। इस विधेयक को लेकर संसद में हंगामा तय है। सरकार इस विधेयक को पारित कराने के लिए संकल्प जता चुका है, जबकि विपक्ष इसका कड़ा विरोध कर रहा है और इसे असंवैधानिक बता रहा है। आज लोकसभा में बिल पेश होगा जबकि राज्यसभा में गुरुवार को इस पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों सदनों में इस पर आठ-आठ घंटे चर्चा के लिए होगी।

India Alliance

वक्फ बिल पर विपक्ष की रणनीति

विपक्षी दलों ने की रणनीति पर चर्चा

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ने मंगलवार को एकजुटता दिखाते हुए संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करने के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा की। विपक्षी दलों ने संसद भवन में बैठक की, जिसमें इस विधेयक को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, राकांपा नेता सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी और आप के संजय सिंह शामिल हुए। बैठक में द्रमुक के टी आर बालू, तिरुचि शिवा और कनिमोई, राजद के मनोज कुमार झा, माकपा के जॉन ब्रिटास, भाकपा के संदोष कुमार पी, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन और वाइको भी उपस्थित थे।

End of Feed