'सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने की रखें भावना', स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन; पढ़ें बड़ी बातें

Independence Day 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 के दिन भारतमाता पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त हुईं।

Independence Day 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने सर्वप्रथम इस राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मैं इस राष्ट्रीय पर्व की बधाई देती हैं। देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीय इस पर्व को उल्लास के साथ मनाते हैं। हमारा तिरंगा हमारी स्वाधीनता का प्रतीक है, इसे हम पूरी शान से फहराते हैं।

President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उन्होंने कहा, ''15 अगस्त 1947 के दिन भारतमाता पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त हुईं। सभी देशवासी, स्वतंत्र भारत की नियति के निर्माता बने। हम भारत के लोग, अपने सपनों को साकार करने के अवसरों का उपयोग कर सकें और भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने की भावना से कार्य करें।''

End of Feed