77 or 78th Independence Day: 15 अगस्त 2024 को भारत आजादी का जश्न मनाया जाएगा पर लोगों इस बात को लेकर भ्रम है कि यह स्वतंत्रता दिवस 77वां होगा या 78वां, तो यहां जान ले इसका जवाब, देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था और इसके एक साल बाद 15 अगस्त 1948 को आजादी की पहली सालगिरह मनाई गई थी।
इस लिहाज से देखा जाए तो इस साल हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, अगर आजादी की तारीख यानी 15 अगस्त 1947 से गिनती की जाए तो देश को आजाद हुए 77 साल पूरे हो चुके है, ऐसे में देश को आजादी मिले 77 साल पूरे हो गए पर स्वतंत्रता दिवस 78वां है।
15 अगस्त 2024 को भारत पूरी तरह से आजादी के 78 साल का जश्न मनाने की तैयारी में हैं।
ये है इस साल की थीम?
इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की थीम 'विकसित भारत @ 2047' है। 'यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रतीक है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य है प्रधानमंत्री द्वारा साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करना, यह थीम बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करती है।
