देश

Independence Day 2023 Speech, Flag Hoisting Time, Live Streaming: 77वें स्वतंत्र दिवस समारोह को आप यहां देख सकते हैं Live

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 14, 2023, 05:36 PM IST

Independence Day 2023 Flag Hoisting, PM Modi Speech Time, Live Streaming: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश का नेतृत्व करेंगे, आप यहां इस कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं।

Image

देश इस साल यानी साल 2023 में आजादी का 77वां जश्न मना रहा है

Independence Day 2023 Flag Hoisting, PM Modi Speech Live Streaming: भारत हर साल 15 अगस्त को देश की आजादी का जश्न मनाता है, गौर हो कि देश इस साल यानी साल 2023 में आजादी का 77वां जश्न (77th Independence Day) मना रहा है, इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। 15 अगस्त को लेकर पूरा देश उत्साहित है इस मौके पर कार्यक्रम होते हैं, लेकिन देशवासियों की नजरें पीएम मोदी के भाषण पर होती हैं कि आखिर लाल किले के प्राचीर से वो क्या संबोधन देते हैं।

इस खास मौके पर भव्य ध्वजारोहण समारोह में राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री सहित सर्वोच्च गणमान्य व्यक्ति भाग लेते हैं। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विविधता का एक प्रमाण है। इस दौरान विभिन्न राज्य परेड, प्रदर्शन और प्रदर्शनियों के माध्यम से अपनी अनूठी परंपराओं का प्रदर्शन करते हैं।

आप यहां इस खास कार्यक्रम को देख सकते हैं लाइव-

आप टाइम्स नाउ नवभारत के Facebook पेज पर कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं

सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहल को समर्पित 'सेल्फी प्वाइंट'

राष्ट्रीय समर स्मारक, इंडिया गेट, विजय चौक सहित 12 स्थानों पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहल को समर्पित 'सेल्फी प्वाइंट' बनाये गए हैं। बयान में कहा गया कि लाल किले पर समारोह का हिस्सा बनने के लिए देश भर से विभिन्न पेशों से जुड़े 1,800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ 'विशेष अतिथि' के रूप में आमंत्रित किया गया है।

1,800 'विशेष अतिथियों' को खास तौर पर किया गया है आमंत्रित

संसद के नए भवन के निर्माण से जुड़े कई श्रमिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1,800 'विशेष अतिथियों' को 15 अगस्त को लाल किले पर 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि प्रत्येक राज्य, केन्द्र-शासित प्रदेश से 75 जोड़ों को भी उनके पारंपरिक परिधान में लाल किले में आयोजित होने वाले समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article