मध्यम वर्ग के लोगों को कम ब्याज पर घर खरीदने की मिलेगी सुविधा, लाल किले से पीएम मोदी ने किया ऐलान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 15, 2023, 09:09 AM IST

Independence Day 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कम ब्याज पर आवास खरीदने की सुविधा प्रदान करने का ऐलान किया।

Independence Day 2023: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कम ब्याज पर आवास खरीदने की सुविधा प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के लिए एक योजना लेकर आ रहे हैं। जो शहरों में रहते हैं लेकिन किराए के मकान में रहते हैं। झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं, अनधिकृत कॉलोनियों में रहते हैं। ऐसे परिवारजन अगर अपना मकान बनाना चाहते हैं तो बैंक से जो कर्ज मिलेगा, उसके ब्याज में राहत देकर हमने लाखों रुपये की मदद करने का निर्णय किया है।

Independence Day 2023, 77th Independence Day, PM Modi speech, Narendra Modi

लाल किले से पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें- PM Modi Independence Day Speech LIVE

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए भरसक प्रयास किये और जनता के इस बोझ को कम से कम करने के लिए आने वाले दिनों में भी प्रयास जारी रहेगा। पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया महंगाई के संकट से जूझ रही है और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को महंगाई ने दबोच कर रखा है। उन्होंने कहा कि हम भी दुनिया से, जिन सामानों की जरूरत होती है, लाते हैं। हम सामान तो आयात करते हैं, साथ ही महंगाई भी आयात करते हैं। पूरी दुनिया को महंगाई ने जकड़ कर रखा है।

End of Feed