Ind Vs Pak: 'करगिल के दौरान भी हमने पाकिस्तान से मिलाया था हाथ...', हैंडशेक विवाद पर टीम इंडिया को थरूर ने क्या दी नसीहत?

Ind Vs Pak Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में दो बार टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से हो चुका है। दोनों मैचों में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दोनों मैंचों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान टीम के साथ हाथ नहीं मिलाया। टीम इंडिया के नो हैंडशेक जेस्चर पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है।

Ind Vs Pak Asia Cup 2025: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले की उम्मीद है। बता दें कि एशिया कप 2025 में अब तक दोनों टीमों दो बार भिड़ चुकी हैं। दोनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान टीम के साथ हाथ नहीं मिलाया। वहीं, दूसरी ओर मैच के बीच दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच जबरदस्त जुबानी जंग भी छिड़ गई थी।

shashi tharoor news  (1)

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

टीम इंडिया का नो हैंडशेक जेस्चर के मुद्दे पर राजनीतिक बहस भी छिड़ चुकी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए शशि थरूर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भावनाएं समझ में आती हैं, लेकिन खेल की भावना को राजनीति और सैन्य संघर्ष से अलग रखना चाहिए।

End of Feed